बिहार में बनेगा फुटबॉल का मेगा स्टेडियम, 1.80 करोड़ की लागत से इस जिले में होगा निर्माण

Updated at : 15 Jan 2024 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बनेगा फुटबॉल का मेगा स्टेडियम, 1.80 करोड़ की लागत से इस जिले में होगा निर्माण

बिहार की सरकार ने मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत बिहार के विभिन्न जिलों व प्रखंडों में खेलकूद स्टेडियम बनाने की हरी झंडी दे दी है. इसमें मुंगेर जिले के बरियारपुर और धरहरा प्रखंड भी शामिल किया गया है. स्टेडियन निर्माण के लिए निविदा भी निकाली गई है.

विज्ञापन

जमालपुर. मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर, धरहरा और बरियारपुर प्रखंड के खेलप्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार की सरकार ने मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत बिहार के विभिन्न जिलों व प्रखंडों में खेलकूद स्टेडियम बनाने की हरी झंडी दे दी है. इसमें मुंगेर जिले के बरियारपुर और धरहरा प्रखंड भी शामिल किया गया है. स्टेडियन निर्माण के लिए निविदा भी निकाली गई है.

200 मीटर की ट्रैकयुक्त स्टेडियम बनेगा

बरियारपुर प्रखंड के झौवाविहार में करीब 1.84 करोड़ और धरहरा प्रखंड के मानगढ़ मेंकरीब 1.80 करोड़ रूपये से फुटबॉल स्टेडियम निर्माण होगा. दोनों जगहों पर करीब 200 मीटर की ट्रैकयुक्त स्टेडियम बनेगा. बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, पटना ने प्रथम चरण में होनेवाले निर्माण कार्य को लेकर ई-निविदा निकाली है, ताकि इस साल फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके. फुटबॉल स्टेडियम निर्माण होने से निश्चित ही खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा, तथा खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक स्थितियों में गुणा गुत्मक सुधार होगा.

जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में भी बनेगा फुटबॉल स्टेडियम

जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार ने जमालपुर विधान सभा क्षेत्र में खेलकूद स्टेडियम निर्माण कराने में प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि धरहरा प्रखंड के मानगढ़ स्थित सरकारी जमीन पर फुटबॉल स्टेडियम निर्माण की हरी मिली है. अब जमालपुर के इंद्रूखद्रू मौजा स्थित सरकारी जमीन पर भी स्टेडियम निर्माण की कावयत तेज कर दी गयी है. जमीन की मापी करायी गयी. हालांकि कुछ तकनीकी कारणों सेअबतक आदेश नहीं मिला है, लेकिन इस साल जमालपुर को भी स्टेडियम मिल जाएगा.

जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भी स्टेडियम नहीं

गौरतलब है कि जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भी स्टेडियम नहीं है. जमालपुर की ईस्ट कॉलोनी स्थित जेएसए मैदान रेलवे की है. अधिकांशत: फुटबॉल सहित अन्य प्रतियोगिताएं के लिए प्राइवेट स्तर से बुकिंग की जाती है, लेकिन जमालपुर, धरहरा और बरियापुर प्रखंडों में फुटबॉल स्टेडियम बनने से निश्चित ही खिलाड़ियों को बुकिंग के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. वहीं खेल के प्रति युवाओं का जोश में इजाफा होगा.

Also Read: बिहार में पांच सितारा बनेंगे पुराने होटल, जानें कितना निवेश करने पर सरकार देगी सब्सिडी

फुटबॉल स्टेडियम मेंमिलेंगी खिलाड़ियों को कई सुविधाएं

फुटबॉल स्टेडियम में करीब 200 मीटर की ट्रैकयुक्त मैदान निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग कक्ष, दर्शक दीर्घा शेड का भी निर्माण होगा. शौचालय, पानी, बिजली, हाई मास्ट लाइट, खिलाड़ी विश्राम गृह आदि की भी सुविधाएं मिलेंगी. सुविधाएं मिली तो निश्चित ही स्टेडियम में जिला से लेकर नेशनल लेवल की प्रतियोगिताएं आयेाजित की जाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन