PHOTOS: गया में सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को दी विदाई, विश्व शांति की कामना

Updated:
विज्ञापन

विजयदशमी के अवसर पर गया शहर के दुर्गाबाड़ी प्रांगण में बंगाली समाज की महिलाएं पूरे पारंपरिक वेशभूषा में एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए नजर आई. इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी की गई.

विज्ञापन
undefined

नवरात्रि के नौ दिन बाद विजयदशमी को मां दुर्गा की विदाई की जाती है. इस दिन बंगाली समुदाय द्वारा कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं. इसमें एक है सिंदूर खेला जो सु��ागिन महिलाएं निभाती हैं. ऐसे ही सिंदूर खेला का आयोजन मंगलवार को गया शहर के दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

दुर्गाबाड़ी प्रांगण में बंगाली समाज की महिलाएं पूरे पारंपरिक वेशभूषा में एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए नजर आई. इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी की गई. वहीं नाच-गाकर महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी.

undefined

इस मौके पर स्थानीय महिला हैप्पी चक्रवर्ती ने कहा कि नवरात्र के दसमी के दिन मां दुर्गा को विदाई दी जाती है. सिंदूर का बंगाली समाज की महिलाओं में काफी महत्व होता है, यही वजह है कि आज हमलोग सिंदूर खेल कर मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं.

undefined

हैप्पी चक्रवर्ती ने कहा कि जिस तरह से बेटी अपने मायके से विदा होती है, उसी तरह से आज मां दुर्गा की हमलोग विदाई कर रहे हैं. एक तरफ जहां मां के जाने का गम है, वहीं अगले वर्ष मां दुर्गा जल्दी आए, इसके लिए हमें खुशी भी है.

undefined

हैप्पी चक्रवर्ती ने कहा कि मां दुर्गा से हम लोगों ने यह प्रार्थना की है कि आज विश्व में कई देश एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल है, पूरे विश्व में शांति आए और लोगों के मन से भय का वातावरण खत्म हो, इसी उद्देश्य के साथ हम लोगों ने पूजा अर्चना किया है.

रिपोर्ट- संजीव कुमार सिन्हा, गया.

Also Read: PHOTOS: महानवमी पर लालू यादव ने बेटी और पोती के साथ किया हवन-पूजन, तेजस्वी-तेज प्रताप भी रंगे भक्ति के रंग में
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन