PHOTOS: महानवमी पर लालू यादव ने बेटी और पोती के साथ किया हवन-पूजन, तेजस्वी-तेज प्रताप भी रंगे भक्ति के रंग में

Updated:
विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. महानवमी के दिन लालू ने कन्या पूजन किया. इसकी तस्वीरें लालू यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है.

विज्ञापन
undefined

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सोमवार को महानवमी के अवसर पर पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की पूजा की. यह पूजा राबड़ी आवास पर हुई. इस दौरान कन्या पूजन भी हुआ. पूजा में लालू यादव के साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, रोहिणी आचार्य, राजश्री यादव, लालू यादव की पोती कात्यायनी सहित अन्य लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

वहीं इससे पहले लालू यादव ने सप्तमी से लेकर महानवमी तक परिवार के साथ माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई. वो सप्तमी, अष्टमी को मंदिरों और पंडालों में गए. नवमी पर वो दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर पूजा में शामिल हुए.

undefined

लालू यादव ने सोशल मीडिया X पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि नवरात्र की महानवमी के अवसर पर आज आवास स्थित दुर्गा मंदिर में सपरिवार कन्या पूजन किया. प्रत्येक लड़की देवी तुल्य है तथा कन्या पूजन के साथ, हमें उनका और उनकी दिव्य ऊर्जा तथा सहन शक्ति का जश्न मनाना चाहिए.

undefined

लालू यादव ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा कि नवरात्रि में सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वो मां, बहन और बेटी की गालियां देना बंद करेंगे. यही असल नवरात्र तथा माता का पूजन एवं भक्ति है.

undefined

लालू यादव के अलावा बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी महानवमी की पूजा की तस्वीरें साझा की. उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ लिखा ‘शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन के दौरान’

undefined

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पत्नी राजश्री यादव की फोटो उनकी बेटी के साथ भी शेयर की.

undefined

तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी यादव अपनी बुआ रोहिणी आचार्य के साथ

undefined

महानवमी के अवसर पर इस पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री रबड़ी देवी और वन एवं पर्यवारण मंत्री तेज प्रताप यादव भी रहे.

undefined

कन्याओं को भोजन कराती राबड़ी देवी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर आज अपने आवास स्थित मंदिर में श्रद्धा, उल्लास और उमंग के साथ कन्या पूजन किया’

undefined

राबड़ी आवास पर महानवमी के अवसर पर कन्या पूजन में शामिल होने के अलावा तेज प्रताप यादव ने श्री बांके बिहारी शिव मंदिर में भी हवन पूजन किया.

undefined

शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर तेज प्रताप यादव ने कुंवारी कन्या का पूजन अर्चन कर सभी को एक तुलसी का पौधा दिया.

undefined

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज दिनांक 23/10/23 को महानवमी के अक्सर पर श्री बांके बिहारी शिव मंदिर में हवन कर कुंवारी कन्या का पूजन अर्चन कर सभी को एक तुलसी का पौधा के साथ प्रसाद वितरण किया’

undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन