सीवान जिले में विवाहिता को ससुराल वालों ने गला दबाकर मारा, शव को कमरे में बंदकर हुए फरार

Siwan Murder News : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव से एक विवाहिता की ससुराल वालों के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मैरावा थाना पुलिस के मुताबिक ससुराल वालों हत्या के बाद शव को कमरे के अंदर बंदकर कुंडी लगाकर फरार हो गये.
सीवान. जिले में मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव से एक विवाहिता की ससुराल वालों के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मैरावा थाना पुलिस के मुताबिक ससुराल वाले हत्या के बाद शव को कमरे के अंदर बंदकर कुंडी लगाकर फरार हो गये. घटना का अंजाम रविवार को दिया गया है. लेकिन लोगों को इसकी जानकारी सोमवार को अहले सुबह को मिली. मृत विवाहिता की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव की कलामुद्दीन अंसारी की 26 वर्षीय पत्नी बेबी खातून के रूप में हुई है. इधर घटना की जानकारी के बाद सुबह मैरवा थाने की पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना अंतर्गत ईगुरी लाला के टोला निवासी शौकत अंसारी की पुत्री बेबी खातून की शादी मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव निवासी करामतुल्लाह अंसारी के पुत्र कलामुद्दीन अंसारी के साथ 12 अप्रैल 2018 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सभी के मंजूरी से संपन्न हुई थी. मृतका के पति कलामुद्दीन अंसारी सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते है. मृतका के परिवार को घटना की जानकारी मुंबई में रहने वाले पड़ोसी ने घटना से संबंधित पूरी जानकारी फोन के माध्यम से दी . जिसके बाद मृतका की मां आसमा खातून अपने परिवार के लोगों के साथ रोती- बिलखती हुई सोमवार की सुबह मैरवा पहुंची और अपनी पुत्री को आगोश में लेकर विलाप करने लगी.
मृतका की मां आसमा खातून ने बताया कि उनकी पुत्री बेबी खातून को पिछले कई माह से उनके ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. सभी मिलकर दहेज के लिए उसको हमेशा मारते पीटते थे. इस मामले में पंचायती भी हो चुकी थी, लेकिन समझौता नहीं हो सका था. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeshkumar Ojha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










