यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, खत्म हुआ चूहे-बिल्ली का खेल, कुर्की शुरू होते ही गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2023 9:41 AM

विज्ञापन

सच तक न्यूज के संचालक यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी के घर कुर्की जब्ती की गयी. जिसके बाद मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया. बताया जा रहा है कि बेतिया में मनीष कश्यप ने सरेंडर किया है.

विज्ञापन

इओयू ने सच तक न्यूज के संचालक यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी के घर कुर्की जब्ती शुरू की तो मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया. हाईकोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद मनीष कश्यप की परेशानी बढ़ गयी थी. वहीं पुलिस लगातार मनीष कश्यप को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. तमिलनाडु में बिहार के कुछ लोगों के साथ हिंसात्मक घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो प्रसारित किये जाने के मामले में मनीष कश्यप पर केस दर्ज किए गए हैं.बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने में सरेंडर करने की बात सामने आ रही है.

तमिलनाडु मामले में फरार चल रहे मनीष कश्यप के गांव पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना अंतर्गत डुमरी महनावा में शनिवार सुबह भारी संख्या में पुलिस पहुंची और कुर्की की कारवाई शुरू कर दी गई. एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने इसकी पुष्टि की. वहीं तमिलनाडु प्रकरण में भ्रामक सूचना प्रसारित करने संबंधी कई आरोपों में घिरे मनीष कश्यप लगातार फरार चल रहे थे. जब कुर्की जब्ती शुरू की गयी तो जानकारी सामने आई की मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया है. मनीष कश्यप ने इस बीच थोड़ी देर में ही सरेंडर कर दिया.

मनीष कश्यप ने बेतिया के जगदीशपुर थाने में सरेंडर किया है. स्थानीय पुलिस और ईओयू अब मनीष कश्यप से पूछताछ में लगी है. बता दें कि मनीष कश्यप के ऊपर 7 मामले दर्ज किए गए थे जिनमें 5 मामलों में चार्जशीट था. वहीं हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी को रद्द कर दी थी जिसके बाद कुर्की की कार्रवाई भी शनिवार को शुरू कर दी गयी थी.

सोशल मीडिया पर तमिलनाडु मामले से जुड़ी फर्जी वीडियो प्रसारित किये जाने के मामले में इओयू मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी. मनीष कश्यप के खिलाफ धारा 153/153 (ए)/153(बी) / 505 (1)(बी) / 505 (1) (सी) 468/471/120(बी) भादवि एवं आइटी एक्ट 2000 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के लिए ईओयू ने कोर्ट से वारंट हासिल किया था. इस बीच पिछले दिनों आरोपित मनीष कश्यप के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था. मनीष कश्यप के तीन बैंक खातों में 42.11लाख रुपये जमा थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन