ePaper

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे कल आएंगे बिहार, जीत तय करने पार्टी ने तेज की तैयारी

Updated at : 10 Oct 2022 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे कल आएंगे बिहार, जीत तय करने पार्टी ने तेज की तैयारी

Congress President Election : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को बिहार आ रहे हैं. कांग्रेस की ओर से उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है. खड़गे अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगे. जानिये क्या है बिहार में उनका कार्यक्रम...

विज्ञापन

Congress President Election : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को बिहार आएंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक विजय शंकर दूबे ने इसकी पुष्टि की है. खगड़े अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने यहां आएंगे और समर्थन मांगेंगे. बिहार आगमन पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके स्वागत की तैयारी है.

मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत का दावा

विधायक विजय शंकर दूबे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को जगजीवन राम के बाद अनुसूचित जाति वर्ग से कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने का अवसर मिलना तय है. उन्होंने कहा कि बिहार से श्री खड़गे को अधिकतम मत प्राप्त होगा और 11 अक्टूबर को उनके बिहार आगमन पर मतदाता, डेलिगेट व विधायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उनका स्वागत करेंगे.

मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव प्रभारी व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सोमवार को पटना आ रहे हैं. पटना आकर वे मतदाताओं से मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में जनसंपर्क करेंगे. गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव में खड़े हैं और वे भी 11 अक्टूबर को पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 11 बजे प्रदेश प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे.

Also Read: बिहार के नौ जिलों के भूजल में मिला यूरेनियम, बच्चों और महिलाओं को कैंसर होने का खतरा बढ़ा
बिहार के 9 नेता भी बने प्रस्तावक, शशि थरूर भी उम्मीदवार

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मलिकार्जुन खड़गे ने नामांकन दाखिल कर लिया है. उनके प्रस्तावकों में बिहार के भी 9 नेता शामिल हैं. प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित बिहार से नौ नेता उनके प्रस्तावक बने हैं. जिनमें कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी शामिल रहे. अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता शशि थरुर ने भी नामांकन किया है. आगामी 18 अक्टूबर को इसके लिए वोटिंग की जाएगी. कांग्रेस में अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर काफी उथल-पुथल मचा रहा. राजस्थान में सियासी भूचाल भी आया जिसे जल्द ही शांत कर लिया गया.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन