दुबियाही स्कूल में यूथ एवं इको क्लब का गठन, बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित क्लब के सदस्य

राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुबियाही में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की बैठक में यूथ एवं इको क्लब का गठन किया गया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Madhubani News: प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुबियाही के सभागार में शनिवार को प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान की अध्यक्षता में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय में यूथ एवं इको क्लब का गठन किया गया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bisfi News: यूथ एवं इको क्लब का हुआ गठन

बैठक में मो. रकीब, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, शिवम कुमार, आयुष कुमार, संध्या कुमारी, जैनब परवीन, श्रुति कुमारी, सृष्टि कुमारी और रिया कुमारी को यूथ एवं इको क्लब में शामिल किया गया. वहीं विद्यालय के सभी बच्चों ने सर्वसम्मति से शंभू कुमार ठाकुर, सुनील कुमार और पूजा कुमारी को क्लब का नोडल शिक्षक चुना.

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी है. उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

बच्चों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने, बिजली की खपत कम करने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया. विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़ें: प्रधानाध्यापक नियुक्ति पर शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, पूर्व सेवा रहेगी सुरक्षित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन