बड़े भाई सुनील की हत्या मामले में छोटा भाई लोचन दोषी करार
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बिस्फी थाना क्षेत्र में करीब 16 वर्ष पूर्व सुनील ठाकुर की हत्या के मामले की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय तृतीय के न्यायाधीश वेद प्रकाश मोदी की न्यायालय में सुनवाई हुई.
विज्ञापन
मधुबनी . बिस्फी थाना क्षेत्र में करीब 16 वर्ष पूर्व सुनील ठाकुर की हत्या के मामले की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय तृतीय के न्यायाधीश वेद प्रकाश मोदी की न्यायालय में सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद आरोपी थाना क्षेत्र के बलहा निवासी लोचन ठाकुर उर्फ शैलेन्द्र ठाकुर को दफा 302 भादवि में दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर 31 जुलाई को सुनवाई होगी. अपर लोक अभियोजक जगदीश प्रसाद यादव के अनुसार 2 दिसंबर 2008 को तकरीबन 4 बजे शाम में आरोपी लोचन ठाकुर को अपने बड़े भाई सुनील ठाकुर घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया. फिर दोनों के बीच विवाद को समाप्त कराकर सूचिका अपने पति को लेकर घर चली गई. फिर दूसरे दिन 3 दिसंबर 2008 को सुबह साढ़े पांच बजे आरोपी अपने पत्नी के साथ रॉड लेकर आया और सुनील कुमार को मारने लगा. जिससे उसका सिर फट गया. सूचिका के शोर मचाने पर ग्रामीण आये. तब तक आरोपी भाग गया था. ग्रामीणों की मदद से कमतौल अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम सुनील ठाकुर की मौत हो गयी थी. मामले को लेकर मृतक की पत्नी शैल देवी के बयान पर बिस्फी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










