कुत्ते को बचाने में बिगड़ा बाइक का संतुलन, तीन युवक घायल, एक रेफर
दुर्घटना की सांकेतिक तस्वीर
मधुबनी के लखनौर में एक बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए. कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मधुबनी रेफर किया गया है.
मधुबनी बाइक एक्सीडेंट: लखनौर थाना क्षेत्र के रूपौली पेट्रोल पंप के समीप मुख्य सड़क पर अचानक एक कुत्ता सामने आ जाने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये. इनमें बाइक चालक अजीत कुमार राय को गंभीर चोटें आयी हैं, जबकि दो अन्य युवकों को हल्की चोटें लगी हैं.
आपके शहर में
हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लखनौर पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.
गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को किया रेफर
चिकित्सकों ने बाइक चालक अजीत कुमार राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मधुबनी रेफर कर दिया. वहीं अन्य दोनों युवकों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.
घायलों की पहचान दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के लोहना सुकलाराही गांव निवासी गोपाल राय के पुत्र अजीत कुमार राय, सुमन कुमार राय और रंजन कुमार राय के रूप में हुई है.
सीएचसी में किया गया प्राथमिक उपचार
सीएचसी लखनौर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. दयाशंकर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल तीन युवक अस्पताल पहुंचे थे. इनमें एक युवक को गंभीर चोट लगी थी, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आयी थीं. सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल अजीत कुमार राय को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी रेफर किया गया है.
यह भी पढ़ें:
मधुबनी में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम, दर्जनों लोगों ने रखीं अपनी शिकायतें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए