Madhubani News : एक से 7 अगस्त तक जिले में मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Jul 2025 10:35 PM

विज्ञापन

अगस्त के पहले हफ्ते में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा. यह सिर्फ नवजातों में मृत्यु दर को कम करता है, बल्कि यह स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

मधुबनी.

अगस्त के पहले हफ्ते में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा. यह सिर्फ नवजातों में मृत्यु दर को कम करता है, बल्कि यह स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी फायदेमंद होता है. जन्म के प्रथम घंटे में नवजात शिशु को स्तनपान कराने से नवजातों में मृत्यु दर की संभावना 20 प्रतिशत तक कम हो जाती है. डायरिया व निमोनिया के खतरे भी 11 से 15 गुणा कम हो जाता है. पहले छह माह तक स्तनपान से नवजात का शारीरिक व मानसिक विकास में भी वृद्धि होने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है. आज हर व्यक्ति इम्युनिटी बढ़ाने के पीछे भाग रहा है.

बाजार में में इम्युनिटी बूस्टर धड़ल्ले से बिक रहा हैं, घर पर भी लोग इम्युनिटी बढ़ाने की तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं. लेकिन बच्चों के लिए प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर की बात करें तो वह मां का दूध है. मां के दूध में पाये जाने वाले पोषक तत्व बच्चे को जीवन भर इम्युनिटी प्रदान करता है. यह नवजात के लिए प्रथम टीके के रूप में कार्य करता है, जो उसे विभिन्न प्रकार के रोगों एवं मृत्यु से बचाता है. इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर जिले में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा. ये बातें सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा.

सभी स्वास्थ्य संस्थान होगा बोतल मुक्त परिसर

सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल सहित जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को दूध बोतल मुक्त परिसर घोषित किया जाएगा. विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही प्रसव केंद्र पर माताओं को स्तनपान से होने वाले वाले लाभ के संबंध में उन्मुखीकरण किया जाएगा. विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी बनाया जाएगा. विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के प्रसव केंद्र के पोस्ट नेटल वार्ड की इंचार्ज को इस दौरान उस संस्थान का नोडल पर्सन घोषित किया जाएगा.

स्वास्थ्य संस्थानों में होगा स्तनपान कक्ष

सीएस ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य संस्थानों में स्तनपान कक्ष बनाया जाएगा. स्तनपान कक्ष का निर्माण विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कंगारू मदर केयर यूनिट के अतिरिक्त होगा. विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान किसी एक दिन जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसमें धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व के साथ-साथ शिशु की स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक जानकारियां दी जायेगी. आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान शिशु के जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान प्रारंभ करने में मां की सहायता करने के साथ माताओं को छह माह तक अपने शिशु को केवल स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन