Madhubani News. बाइक से गिरी महिला, मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुग्गापट्टी पंचायत के बलुआ गांव में बीते शुक्रवार को बाइक से गिर कर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बलुआ गांव निवासी महेंद्र मधुमान की विवाहिता पुत्री मणि कुमारी (32) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Madhubani News. फुलपरास. थाना क्षेत्र के सुग्गापट्टी पंचायत के बलुआ गांव में बीते शुक्रवार को बाइक से गिर कर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बलुआ गांव निवासी महेंद्र मधुमान की विवाहिता पुत्री मणि कुमारी (32) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मणि कुमारी अपने भाई अरविंद कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मां दुर्गा की खोईंछ भरने के लिए कालापट्टी दुर्गा मंदिर जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में बाइक से सड़क पर गिर गई. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. परिजनों ने इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल ले गये. जहां से चिकित्सकों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. पंचायत के मुखिया जीवन भिंडवार ने कहा है कि मृतका की शादी मधेपुर के चटनमा गांव निवासी जयशंकर यादव उर्फ जीबछ से कई वर्ष पूर्व हुई थी. उनका एक 6 वर्षीय पुत्र व एक दस वर्षीय पुत्री भी है. वे 28 सितंबर को अपने बीमार पिता को देखने अपने मायके आयी थी. नवरात्र में मां दुर्गा की खोईंछा भरने बीते शुक्रवार को बगल के गांव कालापट्टी दुर्गा मंदिर जा रही थी. उनकी मौत की सूचना मिलते ही मायके से लेकर ससुराल तक मातम छाया हुआ है. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन