अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोपा चौक के समीप एनएच 27 पर शनिवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

फुलपरास. थाना क्षेत्र के खोपा चौक के समीप एनएच 27 पर शनिवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक जख्मी मामूली रूप से जख्मी हो गये. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र गोढ़ियारी गांव निवासी मोहन गुप्ता की पत्नी शोभिता देवी (35) के रूप में हुई है. दुर्घटना में बाइक चालक बैजनाथ साह जख्मी हुए हैं. उन्हें नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी है. मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर दरभंगा से अपने घर गोढ़ियारी गांव आ रही थी. उसी दौरान खोपा चौक के समीप एनएच 27 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. दुर्घटना में बाइक पर सवार देवर और उनकी भाभी सड़क पर गिर पड़ी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला व उनके देवर को इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये. जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत हुई है. मृतक को शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है. इधर दुर्घटना में महिला की मौत से गोढ़ियारी गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन