आग में झुलसने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चिलमिलिया गांव में महादेव मंदिर के पास बीते मंगलवार की रात एक घर में लगी आग में झुलसकर एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. अगलगी की इस घटना में घर सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

बासोपट्टी : थाना क्षेत्र के चिलमिलिया गांव में महादेव मंदिर के पास बीते मंगलवार की रात एक घर में लगी आग में झुलसकर एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. अगलगी की इस घटना में घर सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गयी. मृतका संजीत चौपाल की पत्नी पूनम देवी है. स्थानीय लोगों के अनुसार संजीत मंडल के घर में अचानक आग लग गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंच आग को काबू में करते तब तक घर व उसमें रखे सामान पूरी तरह जल गये. वहीं अगलगी की इस घटना में झुलसकर महिला की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार अगलगी में झुलसकर मरी महिला को दो पुत्र व एक लड़की है. सबसे बड़ी लड़की की उम्र 6 वर्ष, दूसरे पुत्र 3 वर्ष और सबसे छोटे बच्चे की उम्र करीब डेढ़ माह बतायी जा रही है. महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतका के परिवार की आर्थिक स्थित कमजोर है. परिजनों ने मृत महिला का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन