सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल, महिला डीएमसीएच रेफर

Updated:
विज्ञापन

भैरवस्थान के विदेश्वर कट के समीप एनएच 57 पर दरभंगा से फुलपरास जाने वाली लाइन पर दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला समय दो लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

झंझारपुर. भैरवस्थान के विदेश्वर कट के समीप एनएच 57 पर दरभंगा से फुलपरास जाने वाली लाइन पर दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला समय दो लोग घायल हो गये. भैरवस्थान पुलिस ने दोनों घायल लोगों को झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जबकि दूसरे का इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घायलों में निर्मली के ब्रह्मोतरा गांव निवासी आलोक यादव के 19 वर्षीय राहुल कुमार जो दरभंगा से अपने घर बाइक से जा रहा था. उसके पीछे से आ रही बाइक सवार ने आगे चल रहे बाइक को टक्कर मारी. इस दौरान एक बुजुर्ग महिला इसी चपेट में आ गई. जिससे वह घायल हो गई है. घायल महिला दरभंगा जिला के अलीनगर धमोरा गांव निवासी छोटे साफी की 65 वर्षीय पत्नी चुलिया देवी बताया जाता है. जिसे झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. वहीं निर्मली थाना के ब्रह्मोतरा गांव निवासी घायल राहुल कुमार को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस अपने साथ भैरव स्थान थाना ले गयी है. वहीं पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक क्षतिग्रस्त है. जिसे पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन