शराब मामले में तीन तस्कर व 16 पियक्कड़ गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब तस्करों एवं पियक्कड़ों के ठिकाने पर छापेमारी की.
मधुबनी.उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब तस्करों एवं पियक्कड़ों के ठिकाने पर छापेमारी की. उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने कहा है कि जिले में बीते सोमवार की शाम व मंगलवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने जिला के 23 स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी में तीन शराब तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार शराब तस्करों के पास से 180 बोतल देशी नेपाली शराब एवं तीन बाइक बरामद किया गया है. बरामद शराब एवं बाइक की जब्ती सूची बनाकर तीनों शराब तस्करों पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के क्रम में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के पास से 16 पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




