ePaper

जॉब कैंप में टेक्नीशियन के पद पर होगी बहाली

Updated at : 20 Aug 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
जॉब कैंप में टेक्नीशियन के पद पर होगी बहाली

श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय द्वारा जिला परिषद कार्यालय परिसर में में 24 अगस्त को नियोजन कैंप आयोजित होगा.

विज्ञापन

मधुबनी. श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय द्वारा जिला परिषद कार्यालय परिसर में में 24 अगस्त को नियोजन कैंप आयोजित होगा. जॉब कैंप में डस्की प्राईवेट कंपनी द्वारा 50 खाली टैक्निशियन के पदों पर साक्षात्कार के जरिये बहाली की जाएगी. जिसमें दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों की बहाली फरिदावाद एवं राजस्थान के लिए की जाएगी. अभ्यर्थियों की उम्र 18-30 वर्ष निर्धारित किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12 हजार 500 रुपये से लेकर 18 हजार रुपये के अलावे मेडिकल एवं अन्य सुविधाएं दी जाएगी. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने दी है. उन्होंने कहा कि नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है. साथ ही आवेदक को सभी शेक्षणिक प्रमाणपत्र की छायाप्रति, बायोडाटा एवं फोटो लाना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन