राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति झा के आवासीय परिसर स्थित कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

मधुबनी . मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योति झा के आवासीय परिसर स्थित कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर भाजपा नेता ज्योति झा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा एवं शांति के पुजारी के साथ युग पुरुष थे. उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प के सिद्धांत पर चलकर संपूर्ण देशवासियों के सहयोग से भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलायी. स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता पर उनका विचार, तथा राष्ट के प्रति उनका आजीवन समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव कर्तव्यबोध, अनुशासन, और देशभक्ति का प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने कहा कि उनका विचार विश्व के लोग भी अनुकरण करते है. उनके दृढ निश्चय और दृढ संकल्प को अपने जीवन मे उतारना चाहिए. समारोह में बरुन झा, नुनु झा, कृष्णदेव मंडल, बजरंग कुमार झा, वकील सदाय, बिमल कुमार झा, श्रवण कुमार झा, संजय यादव सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन