ज्ञानदीप पोर्टल पर 30 जुलाई तक छात्र होंगे पंजीकृत

Updated:
विज्ञापन

जिले के रजिस्टर्ड निजी स्कूलों में गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों आरक्षित 25 प्रतिशत सीट पर कक्षा एक में नामांकन की प्रक्रिया का दूसरा चरण बीते सोमवार से शुरू हो गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले के रजिस्टर्ड निजी स्कूलों में गरीब व कमजोर वर्ग के बच्चों आरक्षित 25 प्रतिशत सीट पर कक्षा एक में नामांकन की प्रक्रिया का दूसरा चरण बीते सोमवार से शुरू हो गयी. जिले के पंजीकृत निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग के बच्चों का कक्षा एक में नामांकन लिया जाएगा. शैक्षणिक सत्र 2024-25 में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जारी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि विद्यालय आवंटन के बाद निजी विद्यालयों के प्राचार्य सत्यापित छात्रों का नामांकन करेंगे और उसे ज्ञानदीप पोर्टल पर अपलोड करेंगे. नामांकन निजी विद्यालयों के संचालक कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करेंगे. शिकायत मिलने पर आरटीई के तहत संबंधित निजी स्कूल के संचालक पर कार्रवाई की जाएगी. छात्रों का पंजीकरण 22 से 30 जुलाई तक होगा. स्कूल का आवंटन 2 अगस्त तक एवं विद्यालय में प्रवेश 3 से 10 अगस्त तक दी जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन