आंधी – पानी से हो गया ब्लैक नाइट : घंटों गुल रहती है बिजली
बिजली की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. इन दिनों लगातार आ रहे आंधी बारिश के बाद यह परेशानी अधिक हो गयी है. लोगों को घंटो बिजली नहीं मिल रही.
मधुबनी. बिजली की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. इन दिनों लगातार आ रहे आंधी बारिश के बाद यह परेशानी अधिक हो गयी है. लोगों को घंटो बिजली नहीं मिल रही. शनिवार की रात आयी तेज आंधी के कारण एक बार फिर पूरा शहर सहित ग्रामीण इलाके में ब्लैक नाइट की हालात उत्पन्न हो गयी. लोगों को न सिर्फ अधेरे में शनिवार की रात गुजारनी पड़ी, बल्कि रविवार को दिन भर बिजली की समस्या से उत्पन्न परेशानी का सामना करना पडा. सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर लोगों को हुई. कहीं 14 घंटे बाद बिजली सेवा बहाल हो सकी तो कहीं 18 घंटे बाद. लोहा फीडर में रविवार के दिन में करीब 12 बजे बिजली बहाल हो सकी तो राजनगर फीडर में 2 बजे तक बिजली गुल रही. लोगों में पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा. लोगों की शिकायत पुरानी हो चुकी है. अधिकारी फोन नहीं उठाते.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए