Madhubani News : एमटीटी महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Updated:
विज्ञापन

मिल्ल्त शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हर साल की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनआर रवि की अध्यक्षता में किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. मिल्ल्त शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हर साल की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनआर रवि की अध्यक्षता में किया गया. आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित करता रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक नाथ झा ने कहा कि खेल से शारीरिक मजबूती मिलता है. इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है. कार्यक्रम का आयोजन खेल विभाग द्वारा किया गया. संचालन कार्यक्रम समन्वयक हेमंत कुमार झा की देख-रेख में हुई. मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पीएन, प्रभाकर, डॉ. सहाबुद्दीन, डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. इम्तेयाज आलम, डॉ. सबीता कुमारी, डॉ. रेणु सिंह, रेणु कुमारी, डॉ. मिहिर कुमार पाठक, डॉ. चंदन कुमारी, उदयकांत मिश्रा, अरुण कुमार ठाकुर, संतोष कुमार झा, अजमल सुल्तान, कल्पना कुमारी, कंचन कुमारी, डॉ. उस्मान, मनोज कुमार लाल, अकरम हुसैन, आरपी ठाकुर, सुरेश कुमार राम, रवि नारायण, अजीम अंसारी, एवं सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम मे सभी सत्र के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. प्रतियोगिता मे दौड़, खो-खो, लंबी-कूद, कबड्डी, गोला फेक, वॉलीबॉल, स्पून दौड़ शामिल था. कार्यक्रम का संचालन खेल विभाग के सुरेश राम एवं रवि नारायण ने किया. मंच का संचालन डॉ. चंदन कुमारी एवं इरफान आजम ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन