दामाद ने ससुर व साला को मारा चाकू, पत्नी के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरेर थाना के कपसिया मुसहरी टोल में एक दामाद ने अपने ससुर व साला को चाकू मारकर जख्मी करने व पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अरेर थाना के कपसिया मुसहरी टोल में एक दामाद ने अपने ससुर व साला को चाकू मारकर जख्मी करने व पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार परजुआर नवटोली गांव के शंकर कुमार राय को पत्नी पिंकी देवी से विवाद हो गया. गुस्से में उसकी पत्नी कपसिया मुसहरी टोल स्थित अपने मायके चली गई. जिसके बाद दामाद शंकर कुमार राय रात में आठ बजे अपने ससुराल कपसिया मुसहरी टोल पहुंचा. वहां पत्नी को दरवाजे पर बैठा देख गाली गलौज कर मारपीट करने लगा. बहन के चिल्लाने पर उसका भाई नंद कुमार राय एवं ससुर शगुन राय बीच बचाव करने पहुंचे. दामाद को समझाया बुझाया. लेकिन दामाद ने चाकू से ससुर व साला को जख्मी कर दिया. पत्नी पिंकी देवी को भी मार पीट कर घायल कर दिया. चाकू लगने से घायल ससुर शगुन राय एवं साला नंद कुमार राय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. आरोपी की पत्नी पिंकी देवी ने अरेर थाना में आवेदन देकर अपने पति शंकर कुमार राय के खिलाफ मारपीट करने और ससुर व साले को चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है. घटना के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन