Sanatan Board Meeting: सनातन बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा, वक्फ बोर्ड की तर्ज पर बने कानून

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ करते लोग

Sanatan Board Meeting: मधुबनी में सनातन बोर्ड परिषद की बैठक में वक्फ बोर्ड की तर्ज पर हिंदू मंदिरों और संपत्तियों के संरक्षण के लिए अलग बोर्ड बनाने की मांग की गई. बैठक का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Sanatan Board Meeting: सनातन बोर्ड परिषद जिला इकाई मधुबनी की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय कार्यालय में आयोजित की गई.इस बैठक की अध्यक्षता परिषद की जिला कोर्डिनेटर रीना सर्राफ ने की.बैठक के दौरान सनातन धर्म की संपत्तियों और मठ-मंदिरों के संरक्षण को लेकर कई गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.

वक्फ बोर्ड की तर्ज पर हिंदू मंदिरों के लिए बने अलग बोर्ड

अपने संबोधन में जिला कोर्डिनेटर रीना सर्राफ ने कहा कि देश में हिंदू मंदिरों और मठों के बेहतर प्रबंधन के लिए वक्फ बोर्ड की तर्ज पर एक विशेष सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए.यह बोर्ड हिंदू मंदिरों, प्राचीन मठों और उनसे जुड़ी करोड़ों की संपत्तियों का सुचारू प्रबंधन और संरक्षण कर सके.इससे धार्मिक स्थलों के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी.

दान और चढ़ावे के लिए लागू हो एस्क्रो अकाउंट

रीना सर्राफ ने प्रस्तावित बोर्ड की रूपरेखा रखते हुए कहा कि मंदिरों में आने वाले दान का व्यवस्थित लेखा-जोखा रखने और चढ़ावे के लिए एक पारदर्शी प्रणाली होनी चाहिए.धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य हो और वित्तीय पारदर्शिता के लिए एस्क्रो अकाउंट की व्यवस्था लागू की जाए.इसके अलावा भारत में सनातन धर्म के सभी धार्मिक स्थलों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार कर उनका सर्वेक्षण और पंजीकरण करना परिषद का मुख्य लक्ष्य है.

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुई बैठक

इस महत्वपूर्ण बैठक में जूही कुमारी, जिला सह कोर्डिनेटर पंकज कुमार झा, मनीष रंजन, प्रोफेसर प्रेम चंद्र झा, शुभम कुमार झा, राधेश्याम शर्मा, विनीत कुमार, मुकेश झा और राजेश कुमार झा सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित हुए.बैठक के समापन पर वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं और प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया गया.

ये भी पढ़ें: सर्पदंश से शिव राम यादव की मौत, इकलौते कमाने वाले के जाने से परिवार बेसहारा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन