Man snakebite death: सर्पदंश से शिव राम यादव की मौत, इकलौते कमाने वाले के जाने से परिवार बेसहारा

Updated:
विज्ञापन
Man snakebite death Middle aged man died of snakebite while sleeping in mishraulia

प्रतीकात्मक तस्वीर

Man snakebite death: बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया गांव में सोते समय एक अधेड़ शिव राम यादव को विषैले सांप ने डंस लिया. इलाज के लिए खुटौना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के बाबूबरही से अवनीश कुमार कर्ण की रिपोर्ट

Man snakebite death: बाबूबरही थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया वार्ड संख्या-12 में सर्पदंश से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है. सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए खुटौना स्थित एक निजी क्लीनिक ले जा रहे थे. हालांकि, दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की इस तरह अचानक हुई मौत से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

घर में सोते समय सांप ने डंसा, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शिव राम यादव शनिवार की रात अपने घर में सामान्य रूप से सोया हुआ था. इसी दौरान देर रात किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया. सांप के काटने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ने लगी. जब तक परिजनों को इस बात की भनक लगी और वे उसे इलाज के लिए खुटौना के निजी अस्पताल लेकर रवाना हुए, तब तक काफी देर हो चुकी थी. विष के शरीर में फैल जाने के कारण रास्ते में ही उसने अंतिम सांस ले ली.

परिवार का एकमात्र सहारा छिनने से रो-रोकर बुरा हाल

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शिव राम यादव अपने पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था. वह मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों और पत्नी का भरण-पोषण करता था. उसकी असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है तथा जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है, ताकि इस संकट की घड़ी में आर्थिक सहारा मिल सके.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन