ePaper

समारोह पूर्वक मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह

Updated at : 27 Jan 2026 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
समारोह पूर्वक मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह

जिले में पूरे हर्षोउल्लास व उत्सवी वातावरण में समारोह पूर्वक 77 वां गणतंत्र समारोह मनाया गया.

विज्ञापन

डीएम ने किया मुख्य समारोह मं झंडोत्तोलन परेड में एसएसबी एवं झांकी में परिवहन विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार डीएम ने कहा सरकार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर मधुबनी . जिले में पूरे हर्षोउल्लास व उत्सवी वातावरण में समारोह पूर्वक 77 वां गणतंत्र समारोह मनाया गया. डीएम आनंद शर्मा ने वाटसन स्कूल में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन किया. जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की सरकार न्याय के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है व बिहार के समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि जिले के किसानों के हित में कृषि विभाग द्वारा कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अभी तक 2 लाख 88 हजार 4 सौ 5 किसान लाभान्वित हो रहे हैं. एग्री स्टेक परियोजना के अंतर्गत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्गत करने के लिए पंचायतों में मिशन मोड में प्रयास किए गए हैं. जिसका परिणाम है कि अभी तक 2 लाख 71 हजार 6 सौ 66 किसानों को ई-केवाईसी और 98 हजार 967 किसानो के फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाए जा चुके हैं. जैविक खेती प्रोत्साहन योजना 2025-26 के तहत अभी तक 971 आवेदनों के विरुद्ध 650 इकाईयों के निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र निर्गत किए जा चुके हैं. कृषि विभाग के आत्मा द्वारा जिले के 46 हजार 355 किसानो को देश के विभिन्न अनुसंधान केंद्रों से प्रशिक्षण दिलाकर सब्जी उत्पादन, गेंदा फूलों की खेती जैसे नवाचार से जोडकर समृद्ध किया जा रहा है. वर्त्तमान में मधुबनी जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक विशेषकर युवाओं से अपील किया कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें. इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा कई महत्त्वपूर्ण सड़कों, पुल-पुलियों का निर्माण एवं मरम्मति, खनन, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तीकरण, विधि-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, ई-ऑफिस का सफलतापूर्वक क्रियान्यवयन सहित कई क्षेत्रों में सरकार के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से जिले की जनता लाभान्वित हो रही है. उन्होंने कहा कि यह बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान जिले में की गयी घोषणाओं में अधिकांश घोषणाओं का कार्य शुरू हो चुका है. जिसे निर्धारित अवधि में पूर्ण कर दिया जायेगा. डीएम ने कहा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्द्धन श्रेणी में जिला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है. यह सम्मान टीम वर्क, समर्पण, नवाचार, कर्तव्यनिष्ठा एवं सभी के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि अभी भी जिला को प्रगति की राह पर काफी आगे बढ़ना है. मुख्य समारोह में जिला के 12 विभागों की झांकी का प्रदर्शन हुआ. झांकी में उत्कृष्ट झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार परिवहन विभाग, द्वितीय पुरस्कार नगर निगम एवं तृतीय पुरस्कार आईसीडीएस को मिला. वहीं परेड में प्रथम पुरस्कार एसएसबी, द्वितीय पुरस्कार पुरुष डीएपी सशस्त्र बल, एवं तृतीय पुरस्कार महिला होमगार्ड बल को मिला. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, मेयर अरुण राय,अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, डीपीआरओ परिमल कुमार, एसडीओ सदर चंदन कुमार झा, एसडीपीओ सदर अमित कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. मंच का संचालन डॉ. अभिषेक कुमार ने किया.

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन