पुआल में छुपा कर रखे शव को पुलिस ने किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

मेहतरपट्टी स्थित एक आम के बगीचे से एक युवक का शव बरामद हुआ है.

विज्ञापन

बासोपट्टी. बीरपुर पंचायत के पूर्णाही चौक के निकट मेहतरपट्टी स्थित एक आम के बगीचे से एक युवक का शव बरामद हुआ है. पुलिस सूचना पर सोमवार सुबह घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही शव के अंतिम संस्कार में जुटे परिजन व ग्रामीण भाग निकले. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, ने पुआल के नीचे छिपा कर रखे शव को बरामद किया. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. पुलिस मृतक के घर पर पहुंची, लेकिन परिजन घर से फरार मिले. मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है. विदित हो कि आम के बगीचे में मृत युवक का अंतिम संस्कार के लिए परिजन तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस पहुंच गई. फिलहाल आत्महत्या या गले में फंदा लगाकर कर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन