पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लिस ने सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों से 7अपराधियों को किया गिरफ्तार है.

विज्ञापन

रहिका. पुलिस ने सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों से 7अपराधियों को किया गिरफ्तार है. यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने कहा है कि गुप्त सूचना मिला थी कि कुछ संदिग्ध युवक सौराठ सभा गाछी स्थित खंडहर के पास डकैती की योजना बनाने की उद्देश्य से जमा हुए हैं. सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सहायक अवर निरीक्षक मो. मोइन एवं चौकीदार के साथ सौराठ सभा गाछी के खंडहर के पास पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी करने पर देखा कि पांच युवक संदिग्ध अवस्था में एक लाल रंग की बाइक के पास खड़ा होकर आपस में बातचीत कर कोई अपराधिक योजना बना रहा है. साथ ही किसी के आने का इंतजार भी कर रहा है. सभी हथियार से लैस थे. पुलिस ने तीन युवक को पकड़ लिया. लेकिन दो युवक भागने में सफल रहा. धराए युवकों में आशुतोष झा, अमन झा व रितिक कुमार झा उर्फ रोहित झा शामिल है. मौके से भागने वाले युवक का नाम पता पूछने पर आरोपितों ने बताया कि रंजीत सहनी व रतन झा भी उनके साथ थे. गिरफ्तार युवकों के पास से दो लोडेड देसी कट्टा व जिंदा कारतूस, हार्ड फाइबर का बना पिस्टल के जैसा आर्म्स, डायगर बरामद हुआ है. सुनसान जगह पर एकत्रित होने का कारण पूछने पर आशुतोष कुमार झा ने बताया कि हम लोग यहां लूटपाट करने के लिए जमा हुए थे. इससे पूर्व 16 अप्रैल की शाम एक बाइक लूटकर यहां से भाग गया था. वहीं पिछले 12 अप्रैल की शाम भी एक बाइक लूटने की बात भी आरोपितों ने स्वीकार की है. वहीं पुलिस ने रंजीत सहनी, रतन झा के अलावे दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन