PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर मधुबनी में खास आयोजन, 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

आशीर्वाद का दिया जलाते सांसद अशोक यादव व अन्य भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मधुबनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया. शाम को 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई.

विज्ञापन

मधुबनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से गुरुवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से थाना चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया. वहीं, शाम में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और स्वस्थ रहने की कामना की गई. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद मिले.

विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक चंद्रवीर यादव के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री जन्मेजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

शिविर में 100 से अधिक लोगों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया.

इस मौके पर सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है. इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी होती है और भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के प्रतीक माने जाते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश की जानकारी दी है.

रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, अशोक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विभिन्न स्थानों पर जलाया गया आशीर्वाद का दीया

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शाम में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत नगर भवन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए. नगर भवन में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद कुमार सिंह, मेयर अरुण कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष शंकर झा सहित अन्य नेताओं ने दीप जलाया.

नेताओं ने कहा कि यह दीप प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा, सेवा-समर्पण और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के प्रति जन-जन के विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है.

स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई. बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर, आवास एवं प्रतिष्ठान पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने दीप जलाए.

भाजपा कार्यालय मंत्री कन्हैया साह ने जिला कार्यालय की साफ-सफाई के बाद शाम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर दीप प्रज्वलित किया. व्यवहार न्यायालय परिसर में विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरुण कुमार लाल दास के नेतृत्व में भी दीप कार्यक्रम आयोजित किया गया.

संसदीय कार्यालय में काटा केक

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर संसदीय कार्यालय में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया.

यह भी पढ़ें

जगदीश मित्तल परमार्थी को मधुबनी में काव्यांजलि से दी श्रद्धांजलि, जुटे कवि-साहित्यकार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन