Madhubani: राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक जगदीश मित्तल परमार्थी को काव्यांजलि से दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल साहित्यकार व कवि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक जगदीश मित्तल परमार्थी को मधुबनी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कवियों ने काव्यांजलि के माध्यम से श्रद्धांजलि दी. इस श्रद्धांजलि सभा में कवियों ने उनके राष्ट्र जागरण के ध्येय को याद किया.

विज्ञापन

मधुबनी: राष्ट्र जागरण धर्म हमारा ध्येय को समर्पित राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी बाबूजी को केंद्रीय पुस्तकालय, तिलक चौक के प्रांगण में राष्ट्रीय कवि संगम मधुबनी परिवार के कवियों ने काव्यांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता एवं संचालन कवि प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल ने किया.

विज्ञापन

सभा में उपस्थित कवि-साहित्यकारों ने जगदीश मित्तल परमार्थी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया. प्रथम सत्र में वक्ताओं ने श्रद्धांजलि के दो शब्द कहे, जबकि दूसरे सत्र में काव्यांजलि के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

कवि-साहित्यकारों ने परमार्थी के योगदान को किया याद

इस अवसर पर डॉ. राम दयाल यादव ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का कथन जगदीश मित्तल के चरित्र पर सटीक लगता है. डॉ. विनय विश्वबंधु ने कहा कि परमार्थी महादानी और उदार हृदय से भरे सच्चे राष्ट्रभक्त थे.

इस अवसर पर डॉ. विजय शंकर पासवान, अनुपम झा और डॉ. शुभ कुमार वर्णवाल सहित अन्य कवि-साहित्यकार उपस्थित रहे.

कवियों ने काव्यांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

दूसरे सत्र में कवयित्री अनामिका झा, श्वेता कुमारी, दिखाकर, प्रो. जेपी सिंह, उदय जायसवाल, प्रो. नवोनाथ झा, डॉ. राम शृंगार पाण्डेय, ज्योति रमण झा, वेदानन्द साह, विनयानंद झा, भोलानंद झा, डॉ. विनय विश्वबंधु, ऋषि देव सिंह, डॉ. बिजय शंकर पासवान, दयानंद झा, रेवती रमण झा, झौली पासवान, गोपाल झा अभिषेक, सुभाष चंद्र झा सिनेही, डॉ. आशुतोष कुमार सिंहा, नारायण यादव, डॉ. सोनम बाला, डॉ. संजीव शमा, डॉ. अनिल ठाकुर, उमेश मंडल, गौरीशंकर साह और डॉ. राज कुमार भारती सहित कई कवियों ने काव्यांजलि के माध्यम से जगदीश मित्तल परमार्थी को श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें

मधुबनी में ऑर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 40 नाबालिगों को कराया गया मुक्त, 15 गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन