मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी सेवा रहा ठप

Updated:
विज्ञापन

पिछले दिनों कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में शनिवार को मधुबनी मेडिकल कालेज अस्पताल में ओपीडी को बंद कर अस्पताल के चिकित्सकों व एमबीबीएस में पढ़ रहे छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

मधुबनी. पिछले दिनों कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के विरोध में शनिवार को मधुबनी मेडिकल कालेज अस्पताल में ओपीडी को बंद कर अस्पताल के चिकित्सकों व एमबीबीएस में पढ़ रहे छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. जिसके कारण ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों को वापस लौटने को विवश होना पड़ा. शनिवार को कॉलेज के एमबीबीएस के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज से शंभुआर तक मार्च निकाल हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में काम कर रहे महिला चिकित्सकों को पूर्ण सुरक्षा देने की भी मांग की. साथ ही अस्पताल में मृतक डॉक्टर के प्रति संवेदना व्यक्त कर आगे से इस तरह के घटना होने पर देश स्तर पर चिकित्सा सेवा बाधित करने की शपथ ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन