सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बाइक- ट्रक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया.

विज्ञापन

बाबूबरही . खुटौना- बाबूबरही पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर तेघरा सरसरा तालाब से पूरब जामुन पेड़ के निकट पिछले बुधवार की देर शाम बाइक- ट्रक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया. जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति जख्मी हो गया. मृतक की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के मदना गांव निवासी मो मुख्तार मंसूरी का 22 वर्षीय पुत्र मो रियाज मंसूरी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. ट्रक चालक गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा. प्राथमिकी में कहा गया है कि मृतक मो रियाज मंसूरी एवं मो आजाद मंसूरी दोनों भाई राजमिस्त्री का काम कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में घटना स्थल पर आते ही धान लदे अनियंत्रित ट्रक से ठोकर लग गयी. जिससे घटना स्थल पर ही रियाज का मौत हो गया. इस मामले में गुरुवार की सुबह दर्जनों लोग शव लेकर थाना पर पहुंचे. जिससे कुछ देर के लिए थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोग मुआवजे एवं ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इधर मृतक रियाज मंसूरी के दोनों पत्नी चांदनी खातून एवं सहाना खातून का रो रो कर बुरा हाल है. रियाज की दोनों पत्नी अपने अपने गोद में एक एक छोटा बच्चा लेकर थाना परिसर में दहार मार कर रो रही थी. बताया गया कि मृतक रियाज को एक छोटा सा दिव्यांग लड़का है. जबकि दूसरी पत्नी चांदनी गर्भवती है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन