मछली मारने के दौरान धौंस नदी में वृद्ध डूबा
मधवापुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव के निकट धौंस नदी में मछली मारने के दौरान डूबकर एक वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है.
मधवापुर. मधवापुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव के निकट धौंस नदी में मछली मारने के दौरान डूबकर एक वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है. लापता व्यक्ति की पहचान स्थानीय ब्रह्मपुरी गांव निवासी 60 वर्षीय गुलटेन सहनी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह में ही लापता वृद्ध मछली पकड़ने के लिये धौंस नदी के किनारे गया था. जहां लबालब भरे नदी में पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. खबर मिलते ही बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ नीलेश कुमार, सीआई बसंत कुमार झा, मधवापुर थाना के पीटीसी चंदमोहन सिंह, राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार, सूरज कुमार भारती घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश शुरू कर दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए