लौकही मे टेंपो की ठोकर से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

लौकही थाना क्षेत्र के बोन टोल के समीप गुरुवार की देर शाम टेंपो ठोकर से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

फुलपरास. लौकही थाना क्षेत्र के बोन टोल के समीप गुरुवार की देर शाम टेंपो ठोकर से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बनटोल निवासी मो.सलीम 69 वर्ष के रुप में हुई है. यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पहुंचे,और मृतक के शव के साथ हंगामा करने लगे. जिसके बाद थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया. मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया है. इधर मृतक के मायूसी छाया हुआ और परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन