27 जनवरी को मधुबनी से शुरू होगा समृद्धि यात्रा का दूसरा फेज, दरभंगा और समस्तीपुर भी जाएंगे सीएम

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को सिवान आयेंगे सीएम नीतीश

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 से 29 जनवरी 2026 तक समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण पर रहेंगे. इस दौरान वे मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों का दौरा करेंगे. यात्रा में जन संवाद, नई परियोजनाओं का उद्घाटन और उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें शामिल हैं.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर फिर निकलेंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह यात्रा 27 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री तीन जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या-क्या करेंगे सीएम

समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा और सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं सहित जिले की अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही जिलों में चल रही प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा जन संवाद होगा, जिसमें आम लोग सीधे मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे.

समीक्षा बैठक भी की जाएगी

यात्रा के दौरान जिला के योजनाओं की समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी. इसमें संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और सुधारात्मक कदमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या है कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 जनवरी को मुख्यमंत्री मधुबनी, 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को समस्तीपुर जिले में समृद्धि यात्रा के तहत कार्यक्रमों में शामिल होंगे. संबंधित जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां कर लें.

समीक्षा बैठकों में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और विषय से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा से पहले संबंधित जिलों की विभागीय योजनाओं की पूर्व समीक्षा अनिवार्य रूप से कर ली जाए.

इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन