ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 2.33 करोड़ की मंजूरी, मधुबनी में बनेगा आधुनिक एमआरएफ सेंटर

Updated:
विज्ञापन
एम आर एफ एवं कम्पोस्ट पिट निर्माण से बदलेगी मधुबनी शहर की स्वच्छता व्यवस्था

कार्यक्रम में डीएम व अन्य

मधुबनी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में 2.33 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है. नगर निगम में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) और कम्पोस्ट पिट का निर्माण होगा. यह शहर के सुनियोजित विकास की ओर एक बड़ा कदम है.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निगम मधुबनी में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) और कम्पोस्ट पिट के निर्माण के लिए 2 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. जिला प्रशासन ने इसे शहर के सुनियोजित विकास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.

यह भी पढ़ें: बलिराजगढ़ उत्खनन में मिले प्राचीन सभ्यता के अहम साक्ष्य, डीएम ने की समीक्षा

डीएम ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि इस परियोजना की स्वीकृति उनके सतत प्रयास, विभागीय समन्वय और लगातार अनुश्रवण का परिणाम है. उन्होंने बताया कि मधुबनी को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के उद्देश्य से इस परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी.

वैज्ञानिक तरीके से होगा कचरे का निस्तारण

परियोजना पूरी होने के बाद शहर में निकलने वाले सूखे और गीले कचरे का वैज्ञानिक पृथक्करण, पुनर्चक्रण तथा जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार किया जाएगा. इससे प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लक्ष्यों को गति मिलेगी.

छह नगर निकायों को मिलेगा लाभ

जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना के लिए करीब आठ एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी. जिले के छह नगर निकायों के लिए एमआरएफ और कम्पोस्ट पिट का निर्माण दो क्लस्टरों में होगा. पहले क्लस्टर में मधुबनी नगर निगम के साथ बेनीपट्टी और जयनगर नगर निकाय शामिल हैं.

कार्यक्रम में मेयर अरुण राय, नगर आयुक्त उमेश कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश राजन झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Awadesh Kumar Das

लेखक के बारे में

By Awadesh Kumar Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन