ePaper

Madhubani News ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर एमओ की मासिक रैंकिंग करें

Updated at : 24 Oct 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर एमओ की मासिक रैंकिंग करें

डीएम ने बैठक में उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी एमओ की उनके ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर मासिक रैंकिंग करें. उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

विज्ञापन

Madhubani News. मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिलाधिकारी ने एजेंडावार सभी विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. डीएम ने बैठक में उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी एमओ की उनके ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर मासिक रैंकिंग करें. उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा. वहीं लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले के विरुद्ध करवाई की जाएगी. उन्होंने उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया का गंभीरतापूर्वक पूरी पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षण कर खाद्यान्न वितरण की गति में तेजी लाएं. उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को पूरी पारदर्शिता एवं सहजता के साथ ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. नोटिस के बाद रद्द किए गए कार्ड की समीक्षा के क्रम में सितंबर माह में सभी प्रखंडों का अच्छा प्रदर्शन पाया गया. सभी प्रखंडों ने शत-प्रतिशत राशन कार्डों को रद्द किया. ई-केवाईसी की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि अंधराठाढ़ी प्रखंड का सबसे निम्न प्रदर्शन रहा. वहीं लगातार दूसरे माह में भी घोघरडीहा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. उन्होंने राशन दुकानों का नियमित रूप निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण की सिर्फ खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा. निरीक्षण के सकारात्मक परिणाम भी नजर आना चाहिए. उन्होंने कहा सभी पदाधिकारी हर हाल में निर्धारित की गई संख्या में राशन दुकानों का निरीक्षण करेंगे. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जयनगर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सबसे कम निरीक्षण किया गया. वहीं खजौली का निरीक्षण का प्रतिशत सबसे अच्छा पाया गया. जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भी अपने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ससमय राशन दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. उन्होंने निर्देश दिया कि साप्ताहिक जांच के क्रम में पंचायतों में पहुंचकर जन वितरण दुकानों द्वारा राशन वितरण का ग्रामीणों से फीडबैक भी लें. जिलाधिकारी ने कहा कि बुधवारी जांच के दौरान यह पाया गया कि महादलित टोलों में अभी भी कुछ लोगों का राशनकार्ड नहीं बन पाया है. उन्होंने निर्देश दिया कि महादलित टोलों में कैम्प आयोजित कर शत प्रतिशत पात्र लाभुकों का राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें. अनुमंडल स्तर पर अनुश्रवण व सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि अगस्त माह में झंझारपुर अनुमंडल का प्रदर्शन निम्न रहा. वहीं प्रखंड स्तर पर सबसे निम्न प्रदर्शन झंझारपुर, अंधराठाढ़ी ,लखनौर एवं मधेपुर का रहा. बैठक मे जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्विनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी श्रीमती मनीषा, अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी फुलपरास अभिषेक कुमार, एसडीसी शशि कुमार, सुजीत वर्णवाल, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन