Madhubani News : सिविल सर्जन की पहल पर मिथिला अभियानी ने समाप्त किया अनशन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सिविल सर्जन की पहल पर मिथिला अभियानी ने समाप्त किया अनशन

मिथिला अभियानी मनोज झा का अनशन सातवें दिन समाप्त हो गया.

विज्ञापन

रहिका. मिथिला अभियानी मनोज झा का अनशन सातवें दिन समाप्त हो गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली व प्रभारी की बेपरवाही के खिलाफ मिथिला पार्टी के नेता मनोज झा ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था. सिविल सर्जन की पहल व लिखित विभागीय आश्वासन के बाद अनशन समाप्ति की घोषणा की गयी. मौके पर सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया. इसको लेकर अनशनकारी नेता मनोज झा ने कहा है कि यहां व्याप्त अनियमितता, बेपरवाह प्रभारी की बर्खास्तगी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मापदंड के अनुसार व्यवस्था बहाली उनका प्रमुख मांग थी. जिसे स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने कहा है कि समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था बहाली की यह लड़ाई अनवरत जारी रहेगी. उ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन