विभाग के निर्देश के बाद भी नहीं चलाया गया सदस्यता सह जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

सहकारिता विभाग के निर्देश के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के एक भी पैक्सों में सदस्यता सह जागरूकता अभियान शुरू नहीं किया गया है.

विज्ञापन

बाबूबरही. सहकारिता विभाग के निर्देश के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के एक भी पैक्सों में सदस्यता सह जागरूकता अभियान शुरू नहीं किया गया है. अभियान नहीं चलाये जाने से विभाग द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजना की जानकारी लोगों को नहीं मिल रहा है. बता दें कि सरकार के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि 2 से 31 जनवरी तक सदस्यता सह जागरूकता अभियान चलाया जाना है. पैक्स में सदस्यता अभियान चला कर इच्छुक किसानों से आवेदन प्राप्त कर सदस्यता में वृद्धि, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के शाखा द्वारा नए खाता खोलना, माइक्रो एटीएम के माध्यम से पैक्स के सदस्यों को बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराना आदि शामिल है. इस के अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, धान की अधिप्राप्ति, फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, जन औषधि केंद्र, जन वितरण प्रणाली के संचालन आदि के बारे में लोगों को जानकारी दिया जाना है. बीसीओ धनंजय कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान सभी पैक्सों में जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन