देउरी हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 28 Jun 2024 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
देउरी हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

समदा पंचायत के देउरी गांव में बीते 18 जून की देर शाम गोलीबारी में हुई हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी देउरी गांव निवासी बृज बिहारी झा उर्फ गिरधारी झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. समदा पंचायत के देउरी गांव में बीते 18 जून की देर शाम गोलीबारी में हुई हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी देउरी गांव निवासी बृज बिहारी झा उर्फ गिरधारी झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावे दो अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है. जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना प्रेम संबंध में हुए विवाद के कारण हुई थी. यह बातें जयनगर एसडीपीओ सह बेनीपट्टी के प्रभारी एसडीपीओ विप्लव कुमार ने शुक्रवार को बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि प्रेम संबंध में हुए विवाद को लेकर ही आरोपी बृजबिहारी झा उर्फ गिरधारी झा ने गोलीबारी की थी. जिसमें पड़ोस के एक युवक मो. जहीर को गोली लगने से मौत हो गई थी. एक अन्य व्यक्ति जयकरण गिरी (लड़की के पिता) के हाथ में गोली लगने से वह जख्मी हो गया था. इस संबंध में मृतक की मां के आवेदन पर बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. घटना के बाद पुलिस आरोपी बृज बिहारी उर्फ गिरधारी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी. बीते गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बेनीपट्टी थाना के सरिसब गांव स्थित महादेव मंदिर के पास खड़ा है. वहां से निकलने के लिये किसी का इंतजार कर रहा है. बेनीपट्टी के प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बास्की ने सूचित किया. फिर एक छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी को निर्देशित किया गया. जिसके फलस्वरूप छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरिसब स्थित महादेव मंदिर के पास पहुंचकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किये गये हथियार की बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कई आपराधिक कांडों में भी संलिप्त रहा है. जिसमें देउरी हत्याकांड के अलावे बेनीपट्टी व साहरघाट थाना में अलग-अलग दो प्राथमिकी भी दर्ज है. फिलहाल देउरी मामले का अनुसंधान जारी है. छापेमारी टीम में सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन बास्की, एएसआइ मुकेश कुमार व पीटीसी संतोष कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन