Madhubani Teacher Agitation:  शिक्षक संघ का एलान, पुरानी पेंशन और सम्मानजनक वेतनमान के लिए तेज होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्जवलित कर शिक्षक संघ के स्थापना दिवस का उद्घाटन करते डीइओ व अन्य

Madhubani Teacher Agitation: शिक्षक संघ बिहार के 20वें स्थापना दिवस पर सम्मानजनक वेतनमान और पुरानी पेंशन के लिए राज्यव्यापी आंदोलन का एलान किया गया. कार्यक्रम में डीईओ ने समय पर बकाया वेतन भुगतान का भरोसा दिया.

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhubani Teacher Agitation: शिक्षक संघ बिहार की जिला इकाई ने नगर भवन में अपना 20वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजू यादव ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने किया. समारोह का विधिवत उद्घाटन शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार, डीईओ अक्षय कुमार पांडेय, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष राजू यादव और जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार को प्रदेश सचिव व राजू यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

पुरानी पेंशन और सम्मानजनक वेतनमान के लिए जल्द शुरू होगा राज्यव्यापी आंदोलन

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि शिक्षक संघ ने अपने लंबे संघर्ष के बल पर शिक्षामित्रों को शिक्षक का दर्जा और वेतनमान दिलाने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा कि सम्मानजनक वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा अन्य सभी लंबित मांगों को लेकर राज्य स्तर पर जल्द ही एक व्यापक और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा. उन्होंने सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर वेतन भुगतान प्राथमिकता: डीईओ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अक्षय कुमार पांडेय ने शिक्षकों से विद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने शिक्षक संघ को आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के संचित और बकाया वेतन का समय पर भुगतान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए विभाग स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है.

2005 से लगातार जारी है शिक्षकों के हक की लड़ाई

नवमनोनीत प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से ही नियोजित शिक्षकों के अधिकारों के लिए सक्रिय रहे प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में जल्द ही राज्यव्यापी आंदोलन की नई रणनीति तय की जाएगी. इस स्थापना दिवस समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की.

ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक सौराठ सभा गुरूवार से शुरू,समिति की बैठक में आयोजन को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन