Madhubani: दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को अभियान चलाकर निपटाएं- एसडीएम

Updated:
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम टोनी कुमारी व सीओ | Prabhat Khabar Network

एसडीएम टोनी कुमारी ने झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और किसान पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ टोनी कुमारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई. राजस्व एवं दाखिल-खारिज कार्यों की समीक्षा के लिए एसडीएम के कार्यालय प्रकोष्ठ में विशेष बैठक बुलाई गयी. बैठक में सहयोग शिविर में राजस्व कर्मचारियों के कार्यों के प्रदर्शन, दाखिल-खारिज से संबंधित आम लोगों की शिकायतों तथा किसान पंजीकरण कार्य की गहन समीक्षा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

बैठक में झंझारपुर के सीओ प्रशांत कुमार झा के अलावा मधेपुर, लखनौर एवं अंधराठाढ़ी के सीओ मौजूद रहे. एसडीएम टोनी कुमारी ने सभी अंचलों के राजस्व कार्यों की अद्यतन जानकारी ली और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध सीमा के अंदर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को समयबद्ध सीमा के अंदर निपटाया जाए.

किसान पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश

एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन होना चाहिए. सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को त्वरित न्याय दिलाना है.

उन्होंने निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज के लंबित आवेदनों को अभियान चलाकर निपटाएं और किसान पंजीकरण के कार्य में तेजी लाएं, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

एसडीएम ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में राजस्व कर्मचारियों की कार्यशैली की नियमित मॉनिटरिंग करें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: झंझारपुर में बिहार ग्रामीण बैंक का मुखिया आउटरीच कार्यक्रम


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन