Madhubani: 148 पंचायतों के मुखिया हुए बिहार ग्रामीण बैंक के आउटरीच कार्यक्रम में शामिल

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते जन-प्रतिनिधि व बैंक अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिहार ग्रामीण बैंक ने झंझारपुर में 148 ग्राम पंचायतों के मुखियाओं के लिए एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया. इसका उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और बैंक के बीच समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देना था.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा शुक्रवार को झंझारपुर स्थित सम्राट अशोक भवन में मुखिया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झंझारपुर अनुमंडल के 11 प्रखंडों की 148 ग्राम पंचायतों के मुखिया शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और बैंक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति देना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैंक की विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान मुखिया को बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं, सरकारी प्रायोजित ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा वित्तीय समावेशन से जुड़ी जानकारी दी गयी. बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने और पात्र लाभुकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

बैंक अधिकारियों ने मुखिया से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पंचायतों में बैंक की जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें.

1- कार्यक्रम का शुभारंभ करते जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश झा व बैंक अधिकारी  2- उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

पंचायत प्रतिनिधियों ने सहयोग का दिया आश्वासन

पंचायत प्रतिनिधियों ने भी ग्रामीण जनता को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में बैंक को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश झा, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत गौतम, क्रेडिट हेड सुमन झा, डीसीसीबी के जिला सर्टिफिकेट केस ऑफिसर अविनाश झा सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

संत रविदास कलश यात्रा को लेकर प्रतिनिधियों में आक्रोश


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन