श्रावणी महोत्सव को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, प्रमुख शिवालयों में तैनात रहेंगे मिस्त्री

Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग के डिविजन कार्यालय मधुबनी

आगामी श्रावणी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली सुविधा मिले, इसके लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारी की है. प्रमुख शिवालयों और कांवरिया मार्गों पर विशेष मिस्त्री दल तैनात किए गए हैं.

विज्ञापन

Madhubani News: आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग ने विशेष तैयारी की है. जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर प्रमुख शिवालयों और कांवरिया मार्गों पर विशेष मिस्त्री दल की तैनाती की गई है. मधुबनी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि पूरे महोत्सव के दौरान बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रमुख शिवालयों में दो पालियों में तैनात रहेंगे मिस्त्री

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पंडौल प्रखंड स्थित उगना महादेव मंदिर में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चार बिजली मिस्त्रियों की टीम दो पालियों में कार्य करेगी. श्रद्धालु बिजली संबंधी समस्या होने पर मिस्त्री सुबोध कुमार यादव से मोबाइल नंबर 9113431782 पर संपर्क कर सकते हैं.

कपिलेश्वर और भैरवा शिवालय के लिए भी जारी हुए नंबर

रहिका प्रखंड स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के लिए बिजली मिस्त्री विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम तैनात की गई है. बिजली संबंधी शिकायत के लिए 9155192419 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं बिस्फी प्रखंड के भैरवा शिव मंदिर और बलहा घाट क्षेत्र की देखरेख के लिए भी अलग-अलग बिजली मिस्त्रियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

प्रत्येक सोमवार को रहेगी विशेष निगरानी

कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी प्रत्येक सोमवार को बिजली मिस्त्रियों की विशेष तैनाती रहेगी. सभी प्रखंड मुख्यालयों में कनीय अभियंता के नेतृत्व में टीम सक्रिय रहेगी. साथ ही डिवीजन के सभी सहायक अभियंताओं को सोमवारी के दिन क्षेत्र का पेट्रोलिंग कर बिजली व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: मधुबनी: नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, बाबूबरही पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन