एलआइसी की मधुबनी शाखा को मुजफ्फरपुर मंडल में मिला दूसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन

बेहतर व्यवसाय कर भारतीय जीवन बीमा निगम की मधुबनी शाखा ने मुजफ्फरपुर डिवीजन में दूसरा स्थान मिला है. शाखा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में विकास अधिकारियों ने लगभग 27 हजार नया बीमा किया है.

विज्ञापन

मधुबनी. बेहतर व्यवसाय कर भारतीय जीवन बीमा निगम की मधुबनी शाखा ने मुजफ्फरपुर डिवीजन में दूसरा स्थान मिला है. शाखा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में विकास अधिकारियों ने लगभग 27 हजार नया बीमा किया है. जबकि 33 करोड़ से अधिक प्रथम वर्ष का प्रीमियम भी जमा किया गया है. मधुबनी शाखा के चीफ मैनेजर बीके सिंहा ने कहा है कि मधुबनी शाखा मंडल में दूसरा स्थान हासिल किया है. शाखा कार्यालय से मैच्युरिटी, जीवित दावा, लोन, सरेंडर, मृत्यु दावा सहित अन्य भुगतान में शाखा कार्यालय ने बेहतर काम किया है. शाखा कार्यालय के विकास अधिकारी दिलीप कुमार झा की टीम ने 4855 लोगों का बीमा किया है. उन्होंने शाखा के प्रथम विकास अधिकारी बनकर जिले का नाम रोशन किया है. वहीं दूसरे स्थान पर दिनेश कुमार की टीम रही. उनकी टीम ने 3735 लोगों का बीमा किया है. मधुबनी शाखा के बेहतर प्रदर्शन पर सेटेलाइट शाखा के प्रबंधक ललन कुमार झा, वीण रॉय, अभिनव भारती सहित अन्य कर्मियों ने शाखा के सभी विकास अधिकारी व अभिकर्ता को धन्यवाद दिया है. साथ ही नए वित्तीय वर्ष में और बेहतर काम करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन