इंजरी सर्टिफिकेट में ऐसा क्या है कि उठे सवाल? सिविल सर्जन से निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी में एक डॉक्टर द्वारा जारी इंजरी सर्टिफिकेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. धीरेन्द्र झा ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

मधुबनी: मधेपुर में एक डॉक्टर द्वारा जारी किये गये इंजरी सर्टिफिकेट को लेकर सवाल खड़े किये गये हैं. मामले में धीरेन्द्र झा ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन, मधुबनी को रिमाइंडर आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है. आवेदक ने मेडिकल रिकॉर्ड और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

इंजरी सर्टिफिकेट किस आधार पर जारी हुआ, उठाया सवाल

आवेदक धीरेन्द्र झा, पिता स्व. ब्रजमोहन झा ने आवेदन में कहा है कि एक मामले में डॉ. राजू कुमार रंजन द्वारा जारी इंजरी सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया गया है. उनका कहना है कि उनके पक्ष के अनुसार ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई है.

आवेदक ने सवाल उठाया है कि इंजरी सर्टिफिकेट किस आधार पर और किन चिकित्सकीय अभिलेखों एवं परीक्षण के आधार पर जारी किया गया. उन्होंने प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

चिकित्सक पर व्यक्तिगत आरोप लगाने से किया इनकार

धीरेन्द्र झा ने आवेदन में कहा है कि उनका उद्देश्य किसी चिकित्सक को व्यक्तिगत रूप से आरोपित करना नहीं है. वह केवल यह जानना चाहते हैं कि प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में निर्धारित चिकित्सकीय नियमों और अभिलेखों का पालन किया गया या नहीं.

उन्होंने कहा कि यदि प्रमाण पत्र सही चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर जारी किया गया है तो जांच से स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. वहीं, यदि किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकेगी.

मेडिकल रजिस्टर और ओपीडी रिकॉर्ड की जांच की मांग

आवेदक ने उपलब्ध मेडिकल रजिस्टर, ओपीडी, इमरजेंसी रिकॉर्ड तथा अन्य संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कराने की मांग की है. साथ ही जांच में अनियमितता या नियम विरुद्ध कार्य पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

उन्होंने की गयी कार्रवाई की सूचना लिखित रूप में उपलब्ध कराने की भी मांग की है.

यह भी पढ़ें

ताजपुर में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 16 सितंबर को धरने की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन