ट्रक से पचास लाख का शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
शराब मामले में पुलिस को भारी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक ट्रक शराब जब्त किया है. बताया जा रहा है कि बाजार में इसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये है.
चकमा देने के लिये ट्रक को बना दिया था कंटेनर
पुलिस को चकमा देने के लिए भाड़ी मशीन का कंटेनर बना कर उसमे शराब छिपा कर रखा गया था. गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान फिरोज खान तथा सलीम अहमद दोनों हापुड़ बंगाल निवासी के रुप में हुई. जब्त ट्रक से 734 कार्टन में 12336 बोतल बरामद किया गया. जिसकी कुल मात्रा 6606 लीटर बताई गयी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दावा किया है कि उक्त शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख तक है. बता दें कि सकरी में इससे पहले भी डाक पार्सल ट्रक, भूसा भरे ट्रक समेत सभी सिलाई मशीन तो कभी अनाज के आर में शराब की कई खेप पकड़ी जा चुकी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए