खेत में काम कर रहे मजदूर की वज्रपात से मौत

Updated:
विज्ञापन

अंधरामठ थाना क्षेत्र के राजरामपट्टी गांव में बुधवार को वज्रपात से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजारामपट्टी निवासी बद्री मंडल (58) के रुप में हुई है.

विज्ञापन

फुलपरास. अंधरामठ थाना क्षेत्र के राजरामपट्टी गांव में बुधवार को वज्रपात से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजारामपट्टी निवासी बद्री मंडल (58) के रुप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार बूंदा-बांदी हो रही थी. और बद्री मंडल खेत में धान रोपाई का काम कर रहे थे. उसी दौरान तेज आवाज में बादल गरजे तो वे भागकर बगल में एक जामुन पेड़ के नीचे चले गये. जहां वज्रपात होने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों व परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अंधरामठ थानाध्यक्ष सदन राम मृतक के घर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन