एनएच-27 पर पुलिस ने रोकी लग्जरी बस, तलाशी में निकला 27 किलो गांजा, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी पुलिस ने एनएच-27 पर एक लग्जरी बस से 27 किलो से अधिक गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है. इस मामले में दो महिलाओं समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

मधुबनी: भैरवस्थान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-27 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्णिया से दरभंगा जा रही सुपर हमसफर बस से 27 किलो 150 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है. पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद पदार्थ की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर एनएच-27 पर रोकी गयी बस

थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुपर हमसफर बस से गांजा ले जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने एनएच-27 पर हैठी वाली गांव जाने वाले कट के पास बस को रोककर तलाशी ली.

बस की तलाशी के लिए प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, झंझारपुर अमरेश कुमार को दंडाधिकारी के रूप में बुलाया गया. उनकी मौजूदगी में संदिग्ध चारों यात्रियों की बारी-बारी से तलाशी ली गयी.

दो महिलाओं के पास से 16 किलो गांजा बरामद

तलाशी के दौरान बबीता देवी और चम्पा देवी, दोनों निवासी ठाठा गांव, थाना मानसी, जिला खगड़िया के पास से 8-8 किलो गांजा बरामद किया गया.

वहीं, रंजीत मुखिया, निवासी सुदै गांव, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी के पास से 6 किलो 150 ग्राम और रंजीत साह, निवासी पिपरा खुर्द, थाना भपटियाही, जिला सुपौल के पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ.

इस तरह चारों के पास से कुल 27 किलो 150 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार इसे 27 पारदर्शी पैकेटों में रखा गया था.

गाजा के साथ तस्कर  | Prabhat Khabar Network
गांजा के साथ तस्कर | Prabhat Khabar Network

इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन, P-1 से P-27 तक पैकेट सील

पुलिस ने मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू से बरामद पदार्थ का वजन किया. सभी पैकेटों को P-1 से P-27 तक चिह्नित कर सील किया गया. इसके अलावा चारों आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किये गये.

पुलिस ने बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार कर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा जैसा पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था. पुलिस चारों आरोपियों से जुड़े तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है. बरामद पदार्थ की अंतिम प्रकृति की पुष्टि जांच के अनुसार होगी.

यह भी पढ़ें

झंझारपुर में IDBI ATM से 3.08 लाख रुपये की चोरी, गैस कटर से काटकर ले गये कैश बॉक्स

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन