गृहस्वामी की पत्नी संग मारपीट कर लूटे जेवर

Updated:
विज्ञापन

कौशल किशोर सिंह के घर गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने घर के पीछे का खिड़की तोड़कर घर घुस लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

फुलपरास . थाना क्षेत्र के गोढ़ीयारी गांव निवासी कौशल किशोर सिंह के घर गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने घर के पीछे का खिड़की तोड़कर घर घुस लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.बीती रात करीब एक बजे आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों ने घर का खिड़की तोड़कर हटा दिया. आंगन में प्रवेश कर घर में सो रही गृहस्वामी की पत्नी सुनीला देवी के पास पहुंच कर उनके साथ मारपीट कर सोना चांदी का आभूषण लूट लिया. गृहस्वामी की पत्नी सुनीला देवी आभूषण पहनी थी. आभूषण का कीमत लगभग ढाई लाख रुपए बताया जा रहा है. घर में रखा नगद सात हजार रुपए भी ले लिया. लूटपाट के क्रम में बाहर दलान में सो रहे गृहस्वामी कौशल किशोर सिंह पर भी अपराधियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. उनकी जख्मी पत्नी का इलाज दरभंगा में चल रहा है. गृहस्वामी ने बताया कि पीछे में आम का बगीचा में घेराबंदी के लिए लगाया गया तार को काट दिया गया है. अपराधी दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन से चार राउंड फायरिंग करते हुए निकल गये. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच शुरू कर दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने कहा कि गृहस्वामी के लिखित बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. जांच के लिए मधुबनी से टेक्निकल टीम को भी बुला लिया गया है. जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन