रक्तदान में अयाची नगर युवा फाउंडेशन ने फिर मारी बाजी, जिले में सबसे आगे

Updated:
विज्ञापन

प्रमाणपत्र के साथ संस्था के लोग | Prabhat Khabar Network

सदर ब्लड बैंक मधुबनी के आंकड़ों में अयाची नगर युवा फाउंडेशन ने जिले में सबसे अधिक स्वैच्छिक रक्तदान कराकर फिर नंबर वन स्थान हासिल किया है. संस्था रक्तदान शिविरों के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में भी सहयोग कर रही है.

विज्ञापन

मधुबनी ब्लड डोनेशन: झंझारपुर में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अयाची नगर युवा फाउंडेशन ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. सदर ब्लड बैंक, मधुबनी की ओर से वर्ष 2025-26 के रक्तदान संबंधी जारी आंकड़ों में संस्था ने पूरे जिले में सबसे अधिक रक्तदान कराने का रिकॉर्ड बनाया है. इसके साथ ही अयाची नगर युवा फाउंडेशन ने लगातार अपनी नंबर वन की स्थिति बरकरार रखी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संस्था हर वर्ष जिले में सबसे अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ बड़ी संख्या में लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करती है. फाउंडेशन का दावा है कि उसके प्रयासों से अब तक हजारों यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जा चुका है. संस्था से जुड़े 2 हजार से अधिक रक्तदाता जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं.

कई वर्षों से रक्तदान के प्रति कर रही जागरूक

अयाची नगर युवा फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से जनकल्याण और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई है. संस्था की प्रमुख गतिविधियों में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना शामिल है.

फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल रक्तदान शिविर लगाना नहीं है. जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिले, इसके लिए संस्था लगातार काम करती है. संस्था सरकारी ब्लड बैंकों, खासकर सदर ब्लड बैंक मधुबनी की व्यवस्था को बेहतर बनाने और रक्त की उपलब्धता सुचारू रखने के लिए भी प्रयासरत रही है.

रक्त की उपलब्धता और पारदर्शिता पर भी फोकस

विक्की मंडल ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि ब्लड बैंक की व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे. किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त के लिए परेशान न होना पड़े और उसे समय पर रक्त मिल सके, इसके लिए जागरूकता और सहयोग के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर अभी भी समाज के कई लोगों में भ्रम और झिझक है. ऐसे में लोगों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रूप से रक्तदान के लिए आगे आएं.

2 हजार से अधिक रक्तदाता हमेशा तैयार

अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक के अनुसार संस्था से 2 हजार से अधिक रक्तदाता जुड़े हुए हैं. जरूरत पड़ने पर ये रक्तदाता मरीजों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. संस्था आने वाले समय में भी जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने के लिए अभियान जारी रखेगी.

फाउंडेशन की इस उपलब्धि से सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों में खुशी है. संस्था का कहना है कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर और अधिक युवाओं को इससे जोड़ना उसका अगला लक्ष्य है.

यह भी पढ़ें:

कुत्ते को बचाने में बिगड़ा बाइक का संतुलन, तीन युवक घायल, एक रेफर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन