आरके कॉलेज में स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा संपन्न

Updated:
विज्ञापन

आरके कॉलेज में शुक्रवार को स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हो गया.

विज्ञापन

मधुबनी. आरके कॉलेज में शुक्रवार को स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हो गया. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मंडल के नेतृत्व में परीक्षा का संचालन किया गया. डॉ. अनिल कुमार मंडल ने कहा कि महाविद्यालय में परीक्षा का आयोजन शांति और सुव्यवस्थित ढंग से हुआ. उन्होंने महाविद्यालय के ड्रेस कोड पर विशेष जोर देते हुए कहा कि लगभग सभी छात्रों ने निर्धारित ड्रेस कोड का पालन किया है. जिससे परीक्षा के अनुशासन और मर्यादा में वृद्धि हुई है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य ने सभी कर्मचारियों और छात्रों को धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मो. मरगुब आलम, परीक्षा नियंत्रक मो. रैयाज अंसारी, डॉ. गोपाल कुमार, डॉ. आलम भी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन